जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करने वाले संवाद मित्रों को भाजपा ने किया सम्मानित

जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करने वाले संवाद मित्रों को भाजपा ने किया सम्मानित, सांसद बिद्युत महतो ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर योगदान के प्रति जताया आभार, मौजूद रहे पार्टी के वरीय नेतागण।

जमशेदपुर। जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गया है। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव अभियान में भाजपा के विजयी लक्ष्य में योगदान देने वाले संवाद मित्रों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। रविवार को जमशेदपुर एवं सिंहभूम लोकसभा में संवाद केंद्र के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम व चुनावी अभियान के निमित्त बराबर संवाद करने हेतु 60 युवा संवाद मित्रों को साकची स्थित एक प्रेक्षागृह में सम्मानित किया गया। इस दौरान बेहद सादे समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर के प्रसाद, सरयू नदी का पावन जल भेंटकर सभी के प्रति आभार जताया गया। इस दौरान सांसद बिद्युत महतो ने सभी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक एवं प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जमशेदपुर लोकसभा संवाद केंद्र के संयोजक अमिताभ सेनापति, जार्विस के झारखंड मैनेजर पुष्कर तिवारी, निखिल रवीन्द्रन एवं शरबानी कुंडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई