जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर मतदान के बाद रविवार को सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो ने अपने परिवार के साथ दिन बिताया।

सांसद बिद्युत महतो ने मतदान के बाद गम्हरिया क्षेत्र के अपने पैतृक गांव कृष्णापुर में की ग्राम पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर मतदान के बाद रविवार को सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो ने अपने परिवार के साथ दिन बिताया। बिद्युत महतो ने गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव कृष्णापुर में ग्राम पूजा की। ग्राम पूजा में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया एवं झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। ज्ञात हो कि सांसद बिद्युत महतो की रुचि प्रारंभ से ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में रही है। वे हमेशा से विशेष कार्य की शुरुआत और समापन धार्मिक कार्यों से करते हैं। वहीं, सांसद बिद्युत महतो ने भीषण गर्मी के बावजूद चुनाव में लगे समर्थकों एवं मतदाताओं के आशीर्वाद व समर्थन के लिए सभी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस दौरान पुजारी परिमल महतो, भाई गौतम महतो, स्थानीय निवासी बिमल चंद्र महतो, शिशिर महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई