चक्रवाती तूफान में बदला ‘रेमल’, बंगाल से लेकर बिहार तक तहलका मचाएगा

कोलकाता : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘डीप डिप्रेशन’ शाम (शनिवार) तक एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई है. इसका असर पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक होने वाला है.बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं।

26 मई को रांची समेत इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रविवार (26 मई) को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों के अलावा राजधानी रांची, उससे सटे खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई