मेट्रोपॉलिटन सिटी कोलकाता में 2 महीने तक लागू रहेगी धारा 144, जानिए कारण…

कोलकाता : मेट्रोपॉलिटन सिटी कोलकाता में ऐसी नौबत आ गई है कि यहां के कई इलाकों में 2 महीने तक धारा 144 लागू करने का पुलिस ने ऐलान कर दिया है। इन इलाकों में कोई भी बैठक, मार्च या सभाएं आयोजित नहीं की जा सकेंगी। कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल की ओर से यह दिशा निर्देश जारी किया गया है। 28 मई से दो महीने के लिए कोलकाता की सड़कों पर धारा 144 लागू की जा रही है। विनीत गोयल ने जानकारी देते हुए कहा, ”कोलकाता में राजनीतिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। इस कारण शहर में अशांति फैलाने की साजिश है। इसलिए पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि करीब दो महीनों तक कोलकाता की सड़कों पर 5 या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। कोलकाता पुलिस का ये फैसला शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई