सेब आयात शुल्क बढऩे पर चुप क्यों रहे सुरेश कश्य प

शिमला। शिमला संसदीय सीट से उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने मौजूदा सांसद पर दुर्गम इलाकों को विकास से दूर रखने का आरोप लगाया है। विनोद सुल्तानपुरी ने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद आज भी शिमला, सिरमौर और सोलन के कई इलाके पिछड़ेपन का शिकार हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा सांसद ने कभी भी सेब का मुद्दा नहीं उठाया। केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया। संसद में जो आवाज उठनी चाहिए थी, वो नहीं उठ पाई और इसका सीधा नुकसान सेब बाहुल इलाकों में लोगों को झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप आवाज संसद में उठाते तो बागबानों का यह हाल नहीं होता।

उन्होंने बताया कि जब उनके पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे तो उन्होंने एक-एक क्षेत्र का सामांतर विकास का संकल्प लिया था। यही वजह है, जो 1980 से 1998 तक वे लगातार इस सीट से सांसद रहे। उन्होंने कहा कि वे जब ग्रामीण इलाकों का दौरा कर रहे हैं तो बुजुर्ग उनसे मिलकर उनके पिता के कार्यों की याद दिला रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने गुरुवार को सिरमौर के नैनीधार समेत अन्य जगहों में पहुंचकर प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उनके साथ थे। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि विनोद सुल्तानपुरी को लोगों का स्नेह मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में उनका साथ देने के लिए आगे आ रहे हैं और बदलाव के संकेत इस बार साफ नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई