रातू-चान्हो में बिजली चोरी के मामले में आधे दर्जन से अधिक लोगों पर केस
रातू के ललित ग्राम में बिजली विभाग ने छापेमारी की. अभियान में नौ लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. सभी पर 2,37,743 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मेरियाटांड़ के संजय लोहरा पर 30583 रुपये, निरास कुमारी पर 17,476 रुपये, रंजीता देवी पर 26,214 रुपये, तुलसी देवी पर 34,952 रुपये, कोवाली देवी पर 26,214 रुपये, दीपक टोप्पो पर 43,690 रुपये, संजना कुमारी पर 17,476 रुपये, चांदमनी देवी पर 8738 रुपये व नवासोसो डैम साइड निवासी मंजीत कुमार सिंह पर 32,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
इधर, चान्हो के बीजुपाड़ा, सोनचीपी, ताला एवं पतरातू गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सोनचीपी निवासी एहसान अंसारी, सज्जाद अंसारी व मुमताज अंसारी, पतरातू के विनोद भगत एवं ताला के रामवृक्ष भगत को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. इनके विरुद्ध चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।






