उलीडीह में मारपीट का बदला लेने के लिए हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

उलीडीह में मारपीट का बदला लेने के लिए हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर ।

जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने रामनगर सूर्य मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का रहने वाला अनीस कुमार मंडल है। अनीस के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है।

सिटी एसपी ने बताया कि 2 मई को राम नगर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अनीस का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसने कुछ दिन पहले ही एक साथी से हथियार लिया और मारपीट का बदला लेने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। घटना की अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अनीस पूर्व में भी जेल का चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।