जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार XLRI सभागार में सभी बीएलओ के लिए आयोजित हुआ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार XLRI सभागार में सभी बीएलओ के लिए आयोजित हुआ अंतिम प्रशिक्षण/ब्रीफिंग, मतदान दिवस को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी बीएलओ का अंतिम प्रशिक्षण/ब्रीफिंग XLRI सभागार, जमशेदपुर में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ ने भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ की भूमिका और मतदान के दिन उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य में बेहतर प्रदर्शन के जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी बीएलओ को अपने कर्तव्यों को गंभीरता से निभाने और मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने में सहायता करने के लिए भी प्रेरित किया । मतदान दिवस को सभी व्यवस्था को दुरूस्त रखे जाने, कतारबद्ध मतदाताओं का मैनेजमेंट, मतदान दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने, कदाचारनमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़े इस बाबत भी सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया । उन्होने कहा कि अंतिम चार दिन में पूरी लगन से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को अंतिम व्यक्ति तक ले जायें। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें तथा मतदान केन्द्र की सुविधाओं से अवगत करायें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।