वोट करेगा जमशेदपुर 25 मई 2024″ के लिए ज़ोर शोर से तैयारी चल रही है।

वोट में भाग लें, छूट का लाभ लें!

“वोट करेगा जमशेदपुर 25 मई 2024” के लिए ज़ोर शोर से तैयारी चल रही है। जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में जमशेदपुर शहर के रिटेल दुकानदारों, रेस्टोरेंट मालिकों एवं मॉल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मत अधिकार को प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बुलाई गयी। मत प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए उप नगर आयुक्त द्वारा सभी दुकानदारों, रेस्टोरेंट मालिकों एवं मॉल संचालकों से अपील की गयी के वें अपने स्तर से अपने दुकान/होटल/मॉल में आये उन सभी ग्राहकों को छूट देंगे जो इस निर्वाचन में अपना बहुमुल्य वोट देंगे। चुनाव आयोग की ओर से वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोकसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया है। लगातार वोटिंग अपील की जा रही है।

पहली बार वोट देने जा रहे युवा मतदाताओं से लेकर बुजुर्ग वोटरों तक में मतदान को लेकर जोश दिख रहा है। इसी जोश में सभी दुकानदारों, रेस्टोरेंट मालिकों एवं मॉल संचालकों का सहियोग की अपेक्षा की गयी है ताकि अधिक से अधिक लोग वोट देकर छूट का लाभ ले सके। सभी संस्थान के संचालकों से अपील की गयी की वें अपने सोशल मीडिया हैंडल एवं अपने स्तर से इस पहल का प्रचार प्रसार करेंगे ताकि शहर के हर एक नागरिक को इसकी जानकारी मिल सके। मौके पर नागर मल, फैशन वर्ल्ड, आनंद दोसा, नोवेल्टी, रमाडा, अल्कॉर्, गंगा रेजेंसी, सागर होटल, यशवी इंटरनेशनल, अंपलगेड्, ब्लू डायमंड, मोती महल, मदरासी दोसा, मुंबई बाजार, सिटी स्टाइल, मून, बॉटलस, बिंदल मॉल, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स, एलेक्ट्रोक्रफ्ट, डिजनी लैंड, कार्यालय के अधिकारी मौजूद थें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।