प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के घाटशिला के विशाल जनसभा में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के घाटशिला के विशाल जनसभा में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए भरत सिंह
जमशेदपुर 19 मई – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भगवान बिरसा मुंडा जी की धरती झारखंड प्रदेश के घाटशिला में आगमन हुआ। जहां प्रधानमंत्री जी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस विशाल जनसभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए और सभा के विषय में बताते हुए भरत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जमशेदपुर पूर्वी के सांसद विद्युत वरण महतो जी के समर्थन में आए थे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने इस दौरे से झारखंड की जनता से सीधा संपर्क करने का कार्य किया है। अपने नेता को देखने के लिए पूरे झारखंड से भारी संख्या में लोगों का घाटशिला में आगमन हुआ, जो प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा सरकार के विकास के कार्यों को दर्शाता है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि आगामी 25 मई को जमशेदपुर में होने वाले चुनाव में भारी संख्या में वोट डालकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को जीताने का कार्य करें। ताकि देश में विकास की लहर बरकरार रहे। इस दौरान भरत सिंह के साथ मुख्य रूप से राजेश सिंह, रविशंकर सिंह, बिट्टू पाजी, संदीप सिंह, मनीष शर्मा, लखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अमनदीप सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।