राँची :सीआरपीएफ के जवान ने सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या

राँची :सीआरपीएफ के जवान ने सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या

धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप 133 में पदस्थापित हवलदार बसंत कुमार ने शनिवार की शाम सल्फास की गोली खा ली थी. जिसके बाद उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. जवान ने किस वजह से जहर खाकर आत्महत्या की, अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई