CSK vs RCB : आखिरी ओवर का रोमांच… प्लेऑफ में पहुंची RCB, हार के साथ IPL 2024 से बाहर धोनी की CSK
आईपीएल 2024 का सफर अपने 68वें मुकाबले तक पहुंच चुका है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर हुई. यह मैच जीतकर बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. चेन्नई सुपर किंग्स का हार के साथ सफर समाप्त हो गया है.
आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स का इस हार के साथ ही आईपीएल 2024 से सफर समाप्त हो गया है. आखिरी ओवर में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए चेन्नई को 17 रन चाहिए थे, जडेजा और धोनी की जोड़ी यह रन बनाने में कामयाब नहीं रही.





