झारखंड में दिन प्रतिदिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से कई जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है।

झारखंड में दिन प्रतिदिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से कई जिलों में गर्मी बढ़ने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, राज्य में गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव का खतरा है। इन जिलों में उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जाहिर की है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में 17 मई की देर शाम तक आसमान में बादल नजर आए, लेकिन गर्मी और उमस का असर कम नहीं हुआ। राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है।

राज्य के उत्तर पूर्वी- दश्रिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में हल्के गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ राज्य में गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा , हजारीबाग, देवघर, औऱ गिरिडीह में हीट वेव को लेकर चेतावनी जाहिर की गई है।

मौसम में इसी तरह का बदलाव 23 मई तक नजर आएगा। विभाग ने 21 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में 23 मई तक गर्जन औऱ बारिश की भी संभावना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।