झारखण्ड तेलुगु सेना के ट्रेजर गोपाल कृष्ण पर मनमानी का आरोप लगाया

जमशेदपुर : आज सिद्धगोरा कावरिया धाम बालाजी मंदिर में झारखंड तेलुगू सेना के पूर्व अध्यक्ष इति धर्मा राव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मा राव ने कहा झारखंड तेलुगू सेवा का मै संस्थापक हूं मैं जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवियों को एकत्रित कर झारखंड तेलुगू सेवा का गठन साल 2021 में किया गया था संस्था सुचारू ढंग से चल रहा था और संस्था का बैंक अकाउंट भी खोला गया था और मेंबरशिप का 500 रुपया लग रहा था अब तक 150 लोगों ने ₹500 रुपया देकर संस्था का मेंबर बना पर सेना का ट्रेजर गोपाल कृष्ण द्वारा अभी तक किसी को भी मनी रिसिप्ट नहीं दिया गया और उन सब रुपयों का डोनेशन के रूप में खर्च किया जा रहा है जो खर्चा हुआ है उसका भी हिसाब किताब नहीं दिया जा रहा है और कुछ रसीदों में मेरा फर्जी सिग्नेचर कर रसीद काटा गया है जो कि नियम का उल्लंघन है इन सब बात को पूछे जाने पर ट्रेजर गोपाल कृष्ण ने सेना के कुछ सदस्यों को अपने पक्ष लेकर और केंद्रीय अध्यक्ष को अपने पक्ष में लेकर मुझे अध्यक्ष पद से हठाकर सलाहकार बनाया गया है उन्होंने कहा गोपाल कृष्ण के इतिहास रहा है कभी भी कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है यह हमेशा जो भी चंदा बाहर से आता है उसका कोई हिसाब किताब नहीं दिया जाता है और पूछने पर ताल मटोल किया जाता है और जो सदस्य इनका हिसाब किताब मांगता है उन्हें किसी न किसी बहाने से संस्था से हटा दिया जाता है आज भी मेरा साथ इसी तरह का घटना घटा हुवा है जो बहुत ही शर्मिंदगी की बात है जब तक मुझे ₹150 लोगों का मनी रिसिप्ट नहीं मिलता तब तक मैं अपने पद से नहीं हटूंगा नहीं तो मुझे मजबूरन अदालत दरवाजा खटखाना पड़ेगा, जमशेदपुर के सभी तेलुगू संस्थाओं से अनुरोध करता हूं की गोपाल कृष्ण का क्रियाकलाप पर नजर रखें और ऐसे लोगों को अपने संस्था में मेंबरशिप नहीं दिया जाए.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।