जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम (मीडिया कोषांग)
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूचना पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा की, बोले- शहरी क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें
बीएलओ एवं सुपरवाइजर जो रिपोर्ट करने के बावजूद वितरण नहीं कर रहे उनपर होगी कार्रवाई
अंतिम दिन शत प्रतिशत मतदाताओं तक मतदाता सूचना पर्ची वितरण सुनिश्चित करें… जिला निर्वाचन पदाधिकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने वीसी के माध्यम से सभी एआरओ, एईआरओ के साथ मतदाता सूचना पर्ची वितरण में प्रगति की समीक्षा की। साथ में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार मौजूद रहे। लगभग 90 फीसदी मतदाता पर्ची वितरण का कार्य हो चुका है जिसपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर की । हालांकि शहरी क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए वितरण कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं मतदाताओं से अपील किया कि जिन्हें नहीं मिला है वे 1950 वोटर हेल्प लाइन पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, सम्बन्धित बीएलओ आपके घर तक मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाएंगे।
18 मई जिले में मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वैसे बीएलओ एवं सुपरवाइजर जो रिपोर्ट किये जाने के बावजूद वितरण नहीं कर रहे उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचना पर्ची वितरण के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने का प्रयास है। उन्होंने वितरण के अंतिम दिन शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित कराने के निर्देश सभी एआरओ, एईआरओ को दिये ताकि प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र के इस महापर्व में सुनिश्चित की जा सके।





