जमशेदपुर। आज गोलमुरी स्थित टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया

झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को मिला टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का साथ

जमशेदपुर। आज गोलमुरी स्थित टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक मंगल कालिंदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुये।

इस बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों तथा बहरागोड़ा विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल को सामने रख कर, यूनियन से लोकसभा चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

इस अवसर पर समीर मोहंती ने कहा – “अगर आप मुझे सांसद चुनते हैं, तो जमशेदपुर के मजदूरों की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाऊंगा। ”

उसके बाद यूनियन अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों ने उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि मजदूरों के इस शहर में हम एक ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे, जो मजदूरों एवं कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, राजू गिरी, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई