अदालत ने मारपीट व हत्या के प्रयास में आठ आरोपियों को दी अग्रिम जमानत

जमशेदपुर: पारडीह चौक के पास जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट व हत्या के प्रयास की घटना घटी, जिसमें अशोक कुमार सिंह घायल हो गये. इस घटना के बाद अशोक कुमार सिंह की ओर से हरिकृष्ण सिंह ने मानगो थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया. मानगो थाने में दर्ज मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा की अदालत ने मंगलवार को आठ आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंद्रभूषण ओझा अदालत में उपस्थित हुए. यहां जिन लोगों को अग्रिम जमानत दी गयी है, उनमें जमनी महतो उर्फ ​​टेम्पू महतो, पिंटू महतो, उपेन्द्रनाथ महतो, पलटू महतो, विराज घोष, अनुज कुमार मिश्रा, सोनू मिश्रा और विमल कुमार शामिल हैं. मार्च 2024 में पारडीह चौक के पास जमीन अतिक्रमण को लेकर मारपीट हुई थी. जिसमें अशोक कुमार सिंह घायल हो गये. घटना के बाद अशोक कुमार सिंह की ओर से हरिकृष्ण सिंह ने मानगो थाने में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कराया है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित