टाटा स्टील गम्हरिया के फ्लाइ ऐस डम्प यार्ड में अपुष्ट घटना की जानकारी कम्पनी के सुरक्षा विभाग को मिली थी।

आज शाम करीब 3.30 बजे से 4 बजे के बीच टाटा स्टील गम्हरिया के फ्लाइ ऐस डम्प यार्ड में अपुष्ट घटना की जानकारी कम्पनी के सुरक्षा विभाग को मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान वैंडर एमडी लॉजिस्टिक के कर्मचारी अभय सिंह, निवासी जगन्नाथपुर के रुप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा और घटना के अनुसंधान की कार्यवाही शुरु कर दी है।

कम्पनी सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी की भी हाथापाई या गोली चालन की घटना नहीं हुई है।

वैंडर के कर्मचारी की मृत्यु पर कम्पनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित