जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्किड अपार्टमेंट के क्लब हाउस में आर्टेक्स आर्ट क्रिएशंस शिवम शिल्प कला केंद्र की ओर से चार दिनों के समर कैंप का समापन समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक संस्था युवा के फाउंडर सह शिक्षक अरविंद तिवारी, मनोरमा देवी, सीमा सरकार उपस्थित थे. आर्टेक्स क्रिएशंस की संचालिका सह समाजसेविका मधु सिंह ने बताया कि बच्चों ने इन चार दिनों में मस्ती के साथ कलात्मक वस्तुओं का निर्माण सीखा,खेलकूद, योगा का आनंद लिया.
अच्छे आचरण के बारे में सीखा एवं पर्यावरण आदि की भी जानकारी ली. अंतिम दिन सुमित डिलाइट की संगीता कुमारी ने बच्चों को चॉकलेट केक लाइव बनाकर सिखाया और बच्चों में वितरित भी किया. गर्मी की तपिश से राहत और छुट्टियों को और रोमांचक बनाने के लिए यह बच्चों को एक उपहार स्वरूप था. विभिन्न केटेगरी में बच्चोंको पुरस्कृत भी किया गया. बच्चों ने समर कैंप को लेकर उम्मीद जतायी है कि अगले साल फिर समर कैंप का आयोजन हो. मधु सिंह ने सभी मेहमानों, माता पिता और बच्चों को सहयोग के लिए आभार भी जताया.।






