AIMIM पूर्व मीडिया संयोजक मांडर विधानसभा क्षेत्र 66 आबिद हुसैन ने मतदान किया
झारखंड के पहले चरण (देश के चौथे चरण) में चार लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। चारों सीटों के लिए कुल 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चरण में झारखंड के 64 लाख 58 हजार 36 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे। चारों लोकसभा सीटों के लिए बनाए कुल 7,595 मतदान केंद्रों पर चुनाव होंगे। इसमें 639 केंद्र शहरी और 6956 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। पांच बजे तक जो भी मतदाता कतार (लाइन) में खड़े होंगे उन्हें अपना वोट डालने का मौका दिया जाएगा। मतदान शुरू होने से पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल होगा।





