आज जनसंपर्क के दौरान जी ई एल चर्च (सोनारी, जमशेदपुर) जाने का अवसर मिला।

आज जनसंपर्क के दौरान जी ई एल चर्च (सोनारी, जमशेदपुर) जाने का अवसर मिला। वहां बातचीत के दौरान पास्टर राकेश कांडूलना, पौलुस पूर्ति, मेहर मुंडू एवं अन्य ने समाज से जुड़े मुद्दों पर वार्तालाप किया।

पिछले कुछ दिनों में, हजारों लोगों से बातचीत के दौरान यह बात निकल कर आई कि शायद निवर्तमान सांसद कुछ खास लोगों के अलावा किसी से भी नहीं मिलते हैं। शायद आम जनता की परेशानियों से भी उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

अगर मुझे मौका मिला, तो निश्चित तौर पर, जिस प्रकार आज मेरे घर के दरवाजे बहरागोड़ा विधानसभा की जनता के लिए खुले रहते हैं, ठीक वैसे ही, जमशेदपुर की जनता के लिए भी मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई