भुइयांडीह नंदनगर में गुप्त सूचना के आधार पर धालभूम अनुमंडल एसडीओ पारुल सिंह ने औचक छापेमारी की. यहां स्थानीय डीलर श्यामसुंदर साव के ठीक बगल में ग्रीन राशन कार्ड मद का चावल 13 क्विंटल कुल 26 बोरा उतरा था जबकि स्थानीय डीलर के ग्रीन राशन कार्ड मद का आवंटन 80 किलो (करीब डेढ़ बोरा) था जांच के क्रम में पाया गया की डीलर को बर्मामाइन्स राज्य खाद्य निगम गोदाम से 10 मई में को आवंटित 80 किलो चावल डीएसडी डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता के माध्यम से भेज दिया गया था जिसका डीलर के यहां रिसीविंग है. लेकिन साथ गांठ कर बर्मामाइंस राज्य खाद्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता और बिचौलिया के माध्यम से संबंधित और आसपास के डीलर के सहयोग से ग्रीन राशन कार्ड धारी का राशन कटिंग कर 1300किलो चावल कालाबाजारी करने के उद्देश्य से भुइयांडीह में एक गुप्त स्थान में शनिवार को दोबारा वहां चावल भेजा गया था स्टॉक किया गया था. और यह बाजार में बिक्री के लिए भेजा जाने वाला था इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ ने छापेमारी कर स्टॉक में रखा चावल को जब्त करने की कार्रवाई की. खबर लिखे जाने तक क्षेत्र के मार्केटिंग ऑफिसर पहुंचकर जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही थी साथ ही चावल के कालाबाजारी रैकेट के विषय में स्थानीय डीलर, डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता और गोदाम के सहायक प्रबंधक पूछताछ की जा रही थी. इसके अलावा बर्मामाइंस राज्य खाद्य निगम गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता व डीलर को तत्काल शो कॉज करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने का आदेश दिया संतोषजनक जवाब नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है.
चावल की कालाबाजारी में किसी को शक नहीं हो इसलिए आवंटित चावल के स्थान पर ट्रक के बजाय छोटा टेंपो जेएच05 सीवाई 8734 से गोदाम में कटिंग हुए माल को बिजोलिया का माध्यम से बाजार में ऊंचे दाम में बिक्री नियमित रूप से लगातार किया जा रहा था इस कारण गोदाम के सहायक प्रबंधक के साथ डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता (ट्रांसपोर्टर) की भूमिका की जांच की जा रही है





