Aaj ka Rashifal: मकर राशि वालों को मिलेगा धन, जानिए मेष से मीन तक का 13 मई का राशिफल

मेष
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शुभ समाचार मिलेगा. संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. यात्रा में लाभ होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नवीन स्रोत बनेंगे.

वृषभ
व्यावसायिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा बीतेगा. पीली वस्तु का दान करें.

मिथुन
यात्रा में लाभ होगा. भाग्यवश कुछ काम बनेगा आपका. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम में नजदीकी होगी. अच्छी स्थिति होगी. मां काली की आराधना करते रहें.

कर्क
चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा. बजरंग बली की आराधना करते रहें.

सिंह
शादी तय हो सकती है. आपस में प्रेम बढ़ेगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक लाभ की स्थिति है.

कन्या
विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम चल पड़ेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति मध्यम से अच्छे की ओर है.

तुला
मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपकी इज्जत करेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है.

वृश्चिक
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है. घर में कोई उत्सव हो सकता है. शुभ संस्कार हो सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है.

धनु
पराक्रमी बने रहेंगे. भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं.

मकर
रुपये-पैसे की आवक रहेगी. घरवालों में आपस में समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है. पीली वस्तु का दान करें.

कुंभ
आपका कद बढ़ रहा है. समाज में सराहे जा रहे हैं. जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं.

मीन
थोड़ी कमजोरी का भाव रहेगा. कुछ नुकसान होता दिख रहा है. छोटी-छोटी चीजें आपकी होंगी या नुकसान होगा. बहुत विचलित होने की जरूरत नहीं है. कोई बड़ी बात नहीं होगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई