मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं, उसी के परिपेक्ष में आज LIONS CLUB OF CHAIBASA के द्वारा मतदाता जागरूकता के परिपेक्ष में कार और बाइक रैली आयोजित किया गया। रैली पोस्ट ऑफिस चौक से होकर महुलसाई/रूंगटा गार्डन/तंम्बो चौक/टुंगरी/घंन्टा घर/कोर्ट/जैन मार्केट/बस स्टैंड/बड़ी बाजार/सरायकेला मोड/बड़ी बाजार/शहीद पार्क/सदर थाना/एसबीआई होते हुए पोस्ट ऑफिस तक आयोजित किया गया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों के द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर और होडिंग के माध्यम से सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 13 मई को मतदान करने हेतु आम जनमानस को प्रेरित किया गया। रैली में मुख्य रूप से स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की, LIONS CLUB OF CHAIBASA के सदस्य सहित आम जनमानस मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई