जमशेदपुर एफसी ने एआईएफएफ जूनियर लीग 23-24 के लिए झारखंड अंडर-15 टीम की घोषणा की

जमशेदपुर एफसी ने एआईएफएफ जूनियर लीग 23-24 के लिए झारखंड अंडर-15 टीम की घोषणा की

झारखंड फुटबॉल की शान जमशेदपुर एफसी ने एआईएफएफ जूनियर लीग 23-24 ग्रुप-जे में भाग लेने के लिए अपनी दमदार अंडर-15 टीम की घोषणा की है. टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अप्रैल को उत्तराखंड के रुद्रपुर के एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में होगी. हेड कोच अरशद हुसैन के नेतृत्व में ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है.

स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जमशेदपुर एफसी ने झारखंड के खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक टीम तैयार की है. यह रणनीतिक कदम न केवल जमीनी स्तर पर फुटबॉल सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि सीनियर टीम और भारतीय फुटबॉल के भविष्य दोनों के लिए घरेलू खिलाड़ियों को विकसित करने के क्लब के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है.

गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बिनोद हंसदा और पीटी बस्के को सौंपी गई है, जबकि आउटफील्ड खिलाड़ियों की एक मजबूत लाइनअप जिसमें नमन कुमार, जयराम बेसरा, दुमका बस्के, मार्शल हेम्ब्रम, बिकाश टुडू, धनजय टुडू, मोटे देवगम, अमन फिरदोश, दिलशान बेहरा, मनीष बानरा, साजन तियू, आजाद गुईया, कृष्णा पाडेया, विश्वकर्मा महार, रमन मार्डी और जगन्नाथ गोप शामिल हैं.

एआईएफएफ जूनियर लीग में भागीदारी इन युवा एथलीटों को अमूल्य प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान करती है, जो भारतीय फुटबॉल में उनके भविष्य को आकार देती है. टीम ग्रुप जे में बड़वानी एफसी, केआर लीडर्स एफए, कॉर्बेट एफसी और श्रीनिदी एफसी जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वियों का सामना करेगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई