Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम और जिला प्रशासन ने बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम हल्ला गाड़ी के साथ अभियान में शामिल थी. शहर के कचहरी रोड, शहीद चौक, मेन रोड, लालपुर, कोकर, अरगोड़ा इलाके में टीम ने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया. सड़क पर सजी दुकानों के सामान जब्त कर लिये. सड़क का अतिक्रमण कर ठेला, गुमटी, तिरपाल नुमा दुकानों को हटाया गया. सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद दोपहर तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. लेकिन शाम होते ही सड़कों पर फिर से दुकानें सज गईं और बाजार गुलजार हो गया. सड़क पर दुकानें लगीं, तो जाम भी लगने लगा. लेकिन न तो निगम व जिला प्रशासन की टीम का कहीं कोई पता था और न यातायात पुलिस का.






