जमशेदपुर :: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोवाली थाना क्षेत्र के होटल में छापेमारी के दौरान करीब 1 किलो 64 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये व्यक्ति होटल से बड़े पैमाने गांजा बेचा करता था. व्यक्ति के पास से गांजा के साथ 2 मोबाईल भी बरामद किया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है की चुनाव में नशे की कारोबार खलल नहीं पहुँचाये जिसको लेकर लगातार नशे के खिलाफ करवाई हो रही है इसी क्रम में कोवाली थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के तहत होटल में छापेमारी किया है जहाँ से 1 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद की गयी है और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है.व्यक्ति द्वारा आस पास के जिलों से गांजा लाकर बेचने का काम करता था. और कारोबार को फल फुला रहा था की पुलिस ने नाकामयाब कर दिया है





