चान्हो में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
चान्हो। थाना क्षेत्र के देशवाली के पास कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे की है। बताया जाता है कि लोहरदगा चटकपुर निवासी ललकू उरांव बाइक से सड़क पार कर रहा था उसी दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ललकू को सीएचसी चान्हो ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।





