आज देर रात्रि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा सीमावर्ती राज्य एवं जिला के अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वहां उपस्थित दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया साथ ही रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर टीओपी का औचक निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को ब्रीफ करते हुए पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।





