मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आपको जॉब का ऑफर आ सकता है. धन संबंधी मामलों में आपको सोच-विचार कर ही फैसला लेना होगा.
मिथुन राशि वाले व्यापारियों का आज किसी से झगड़ा हो सकता है. कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके प्रमोशन की भी संभावना है.
सिंह राशि के जातक आज शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे. दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन विचलित रहेगा.
कन्या राशि वालों के लिए आज का राहतभरा रहेगा. आज आपको शारीरिक आराम मिलेगा. ऐसे में आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नया प्लान भी कर सकेंगे.
धनु राशि वालों को आज शुभ समाचार मिलेंगे. परिवार का कोई व्यक्ति घर में कोई जरूरी सामान लाएगा. आज आपको आपके पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा.
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे. गुस्से पर काबू रखकर सोच-विचार कर ही कोई फैसला लें.
मीन राशि के जातकों को आज धन लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा. इस राशि की महिलाओं के लिए भी आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा.





