बीट द हीट अभियान के तहत लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंदों के बीच बांटा ग्लूकोज

जमशेदपुर 11 अप्रैल – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा बीट द हीट अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे राहगीरों, मजदूरों, सफाईकर्मियों एवं छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत दिलाने के उद्देश्य से निरंतर ठंडा पेय पदार्थ का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हमारे क्लब के द्वारा बारिडिह बस्ती में मजदूरों एवं खेल रहे बच्चों के बीच ठंडा ग्लूकोज का वितरण किया गया। जहां कई मजदूरों विशेष कर छोटे बच्चों ने ठंडा ग्लूकोज पीकर अपनी प्यास बुझाया। तथा हमारे क्लब के द्वारा दिए जा रहे इस निशुल्क सेवा के लिए हमारे क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान क्लब के सदस्यों में लायन विक्की श्रीवास्तव, लायन राजीव कुमार, विकास झा, अमित कुमार, विजय सोनी, आकाश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई