लोकसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बैठक की

गुमला : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर घाघरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बैठक की. बैठक उत्सव बैंक्विट हॉल चांदनी चौक घाघरा में प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति भी तैयार की गई.

बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ने पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय दिलाने और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की बात कही. विसुनपुर विधानसभा प्रभारी जयदीप भगत ने भी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मण्डल व पंचायत अध्यक्षों को रणनीति से अवगत कराया. बैठक में जिला सचिव कृष्ण कुमार लोहरा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, राजीव उरांव, सहजाद अंसारी, दिलबहार अंसारी, विजय राम, राजेंद्र भगत, कीनू, लोहरा गन्दूर महली और बुधवा उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई