राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ग्रामीण और रिश्तेदार दिल्ली भ्रमण कर बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर लौटे

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ग्रामीण और रिश्तेदार दिल्ली भ्रमण कर बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर लौटे। स्टेशन पर राष्ट्रपति के मेहमानों की आवाभगत के लिए एआरएम अभिषेक सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों रेलकर्मी प्लेटफार्म पर मौजूद थे। रेलकर्मियों ने राजधानी एक्सप्रेस के कोच से उतरे ग्रामीणों का सामान कोच से निकालकर बस तक पहुंचाया। प्रशासन व पुलिस टीम ने सभी को हाता तक पहुंचाया, जहां ओडिशा की पुलिस की सुरक्षा में सभी गांव गए हैं। मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव मयूरभंज डुंगुरशाही के ग्रामीणों और रिश्तेदार गुरुवार 4 अप्रैल को राजधानी एक्सप्रेस से टाटानगर होकर दिल्ली गए थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई