ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम ने तेलुगु नववर्ष और उगादि त्यौहार को धूमधाम से मनाया

जमशेदपुर : ऑल झारखण्ड तेलुगु समाजम द्वारा केंद्रीय कार्यालय कदमा में तेलुगु नववर्ष और उगादि त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया है इस उपलक्ष में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने नववर्ष और उगादि की शुभकामनाएं पुरे देशवासियो देते हुए कहा उगादि पर्व दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है दक्षिण भारत में नववर्ष के रूप में उगादि मनाया जाता है उगादि चैत महीना के प्रथम दिन मनाया जाता है इस पर्व को दक्षिण भारत के लोग विधि पूर्वक मानते हैं . कहा ऑल झारखंड तेलुगू समाज का गठन तेलुगू वासियो के विकास के लिए किया गया है उन्होंने सभी तेलुगू वासियो को समाज से जुड़ने का अनुरोध किया है और कहा कि आने वाले दिनों में तेलुगु समाजम और मजबूत होगा झारखंड के तेलुगुवासियों को भी आंध्र प्रदेश के तर्ज पर जाति के आधार पर आरक्षण की मांग की जाएगी, इस उपलक्ष पर महासचिव यल नागेश्वर राव ने कहा उगादि के दिन दक्षिण भारत में लोग नए कार्यों को शुभारंभ करते हैं जैसे कि नए व्यापार की शुरुआत गृह प्रवेश आदि काम करते हैं, और कहा सभी तेलुगू वासियो को आपस में मिलजुल कर एक दूसरे की मदद कर समाज को मजबूत करनी चाहिए ताकि किसी की भी जरुरत पढ़ने पर एक दूसरे का मदद कर सके , सभापति यम बी सुभ्रमण्यम ने अपने कहा कि उगादि का त्यौहार तेलुगू वासियो में विशेष महत्व रखता है यहां पर चैत महीना के पहले दिन मनाया जाता है और कहा जाता है कि त्योहार के समय वसंत ऋतु अपने चरम पर होती है, इस समय लोगों में एक नयी फसल को लेकर भी खुशी छाई रहती है ,इस दिन सभी तेलुगुवासी कच्चा आम, नीम का फूल ,केला, नारियल, गुड, सभी को मिलाकर पच्चडी बनाकर परिवार में प्रसाद के रूप में ग्रहण कर नव वर्ष की शुरुआत करते हैं कार्यक्रम में वाई ईश्वर राव, यम बी सुभ्रमण्यम , एल नागेश्वर राव, प्रसाद राव , चंद्रशेखर राव, जानकी राम, यम जगदीश राव, प्रहलाद राव, यश वासुदेव राव, यम ईश्वर राव , कृष्ण राव ,शेखर राव, कमल कुमार, श्रीनिवास राव, डी वेंकट राव ,ओम प्रकाश राव, पीवी प्रसाद राव, रवि राव, उपस्थित थे, अंत में उगादी का पच्चडी प्रसाद के रूप में सभी सदस्यों ने ग्रहण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई .

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई