उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने युवा एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शिरकत किया। इस दौरान उन्होने छात्रों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोकतंत्र के सजग प्रहरी की भूमिका में आगामी 25 मई को मतदान करने तथा अपने प्रियजनों एवं संपर्क के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील किया । मौके पर एसडीओ धालभूम व नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को मतदाता शपथ दिलाया





