राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस मनाने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक आयोजित
अग्रसेन भवन के प्रांगण में मुकेश मित्तल जी की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संरक्षक, पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी 16 अप्रैल को होने वाले राजस्थान दिवस के आयोजन के ऊपर चर्चा करना एवं सभी का सुझाव लेना था। इस बैठक में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति ने भाग लिया एवं सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए।
सर्वप्रथम अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई, जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया। उन्होंने बताया कि हम सभी राजस्थानियों के लिए राजस्थान दिवस एक अद्वितीय पर्व है, जो किसी त्योहार से कम नहीं है। यह दि…





