जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर तैयारियों की ली जानकारी

*#25 मई 2024*

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम*

*07 अप्रैल 2024*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर तैयारियों की ली जानकारी, कलस्टर का किया निरीक्षण*

*AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, क्रिटिकल मतदान केन्द्र आदि की विस्तार से की गई समीक्षा, दिये गये महत्वपूर्ण निदेश*  

*लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आज मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में समीक्षात्मक बैठक किया । मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ-सह-सीओ, एसडीपीओ घाटशिला व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

प्रखण्ड सभागार में आयोजित बैठक में जमशेदपुर जिला मुख्यालय स्थित एलबीएसएम कॉलेज के डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथों की दूरी, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट, AMF आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । इस क्रम में पोलिंग पार्टी एवं सुरक्षा कर्मियों की सुविधा का समुचित बंदोबस्त करते हुए उनके आवासन, भोजन, आदि न्युनतम मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने, व्यवस्था हेतु संबंधित व्यक्ति, आपूर्तिकर्त्ता की पहचान कर उनकी जिम्मेवारी तय करने का निदेश प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया गया । 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघनता से वाहन जांच जारी रखने तथा पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपुर्ण, भयमुक्त वतावरण में स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने हेतु निर्देशित किया । साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को बगैर जीपीएस लगे वाहन में इवीएम का मूवमेंट नहीं करने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुर्गम इलाकों में बगैर सुरक्षा बल अथवा वरीय अधिकारियों को सूचना दिये बगैर मूवमेंट नहीं करने की हिदायत दी। निदेश दिया गया कि कलस्टर एवं इंटरमिडिएट स्ट्रॉग रूम के बेहतर प्रबंधन के लिए पारदर्शी व्यवस्था की जाय, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी इस संदर्भ में आवश्यक तैयारी कर ले। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान अवधि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। पोलिंग पार्टी इस दौरान अपने-अपने बुथों में अनिवार्य रूप से रहकर मतदान संपन्न करायेंगे

वरीय पुलिस अधीक्षक ने लाइसेंसी हथियार धारकों का हथियार हर हाल में थाना में जमा कराने एवं गैर लाइसेंसी एवं अवैध गतिविधि, कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया। कलस्टर से बूथ तक पैदल मार्ग की दूरी में लगने वाले समय का पूर्व आकलन कर समय पर बूथ तक पहुंचने, सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर जरूरी निर्देश दिये । 

मुसाबनी भ्रमण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कलस्टर के रूप में चिन्हित सुरदा केंद्रीय विद्यालय एवं अधौगिक क्षेत्र मध्य विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया । मौके पर उन्होने न्यूनतम मूलभुत सुविधा जैसे बिजली, पानी, पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । इस अवसर पर प्रखंड परिसर मुसाबनी से जेएसएलपीएस की महिलाओं के द्वारा मतदान जागरूकता हेतु स्कुटी रैली को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान में शामिल होते हुए मतदान का संदेश दिया।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई