बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मनोहरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरंगा बूथ सं० 11,12,13 का निरीक्षण किया गया

*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*

*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*

*सूचना भवन (मीडिया कोषांग)*

*दिनांक-02 अप्रैल 2024, मंगलवार*

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा एवं अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर सुश्री रीना हंसदा, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, की उपस्थिति में आज मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र, कलस्टर/सेक्टर निर्धारण तथा इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम सहित का निरीक्षण किया गया।

जिला उपायुक्त के द्वारा रेल मार्ग से सफर करते हुए मनोहरपुर पहुंच कर प्रखंड कार्यालय मनोहरपुर में लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में की जाने वाली तैयारी की समीक्षा कर उचित दिशा निर्देश दिया गया तत्पश्चात मनोहरपुर प्रखंड सभागार में क्लस्टर प्रभारी के साथ बैठक आयोजित कर सभी क्लस्टर प्रभारी को उनके कार्य दायित्व से अवगत किया गया और उनके निर्धारित क्षेत्र के बारे में भी जानकारी दिया गया साथ ही साथ उनका प्रशिक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मनोहरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरंगा बूथ सं० 11,12,13 का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज के तहत शौचालय की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट की उपलब्धता दिव्यांग हेतु रैंप की सुविधा सहित विभिन्न बिंदुओं के अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। तत्पश्चात उपायुक्त के द्वारा आनंदपुर प्रखंड के निरीक्षण के क्रम में क्लस्टर संत जोसेफ उच्च विद्यालय चारबंदिया , मध्य विद्यालय बेड़ा केंदुदा का अवलोकन किया गया और AMF सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। 

निरीक्षण के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा मनोहरपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 230 में एक बुजुर्ग मतदाता वॉटर लकड़ा जिसकी उम्र 103 वर्ष है, उनको सम्मानित किया गया मौके पर उपायुक्त के द्वारा उनकी प्रशंसा करते हुए कहा गया कि हमें इनसे सीख लेनी चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में मतदान अवश्य करना चाहिए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में जिला उपायुक्त सम्मिलित हुए विद्यालय में चुनाव से संबंधित बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टर और रंगोली का उनके द्वारा उनके द्वारा जायजा लिया गया। और बेहतरीन तस्वीर को जिला भेजने हेतु निर्देशित भी किया गया। मौके पर उनके द्वारा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु अपील भी किया गया।

 

 

Leave a Comment