*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*
*लोक सभा आम निर्वाचन ,2024*
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*
*सूचना भवन (मीडिया कोषांग)*
*दिनांक- 01 अप्रैल,सोमवार 2024*
आज प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम (कोल्हान) श्री हरि प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में प्रमंडल कार्यालय स्थित सभागार में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिले में वाहनों की आवश्यकता के विरुद्ध उपलब्धता का आकलन हेतु समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में तीनों जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि तीनों जिलों में चुनाव के दौरान किसी प्रकार के वाहन की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा तीनों जिलों के परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तीनों जिले आपस में सामंजस्य स्थापित करेंगे कि कोई भी जिला मे वाहन की समस्या उत्पन्न ना हो। किसी कारणवश यदि वाहन की समस्या हो तो बाकी के जिले संबंधित जिले में वाहन की उपलब्धता करना सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त के द्वारा सभी परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से सार्जेंट मेजर के साथ बैठक करेंगे जिससे पता चल सके कि पुलिस बल को कितने वाहन की आवश्यकता होगी। साथ ही निर्देशित किया गया कि अतिरिक्त वाहन भी तीनों जिले में रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर उसे कार्य पर लिया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से आरटीए सचिव सह आयुक्त के सचिव श्री दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां, तीनों जिले के मोटरयान निरीक्षक, तीनों जिले के बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अध्यक्ष स्कूल वैन संगठन, अध्यक्ष टैक्सी मैक्सी संगठन सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






