पश्चिमी सिंहभूम में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने लोकसभा चुनाव से पहले वोट बहिष्कार का किया पोस्टरबाजी

पश्चिम सिंहभूम जिले में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर से चुनाव बहिष्कार के लिए जनता से अपील करना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने टोंटो थानाक्षेत्र के लिसीमोती, बड़ा लुइया, छोटा लुइया आदि क्षेत्रों में नक्सलियों ने पोस्टर बैनर लगाकर लोगों से वोट नहीं देने की अपील की है। हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर अब तक कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है। चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की पूरी कोशिश है की जनता भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव में मतदान करें और इसको लेकर टोंटो क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई