प्रतिनियुक्त कर्मियों को वाहन जांच के दौरान मादक पदार्थ, नक़दी एवं अवैध शराब आदि सामानों की गहनता से जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

आज दिनांक 29/03/2024 को प्रखंड सभागार चाकुलिया एवं ढालभूमगढ़, जमशेदपुर, में आगामी लोक सभा चुनाव- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतू उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण), पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ चाकुलिया में अंतर्राज्यीय चेक नाका का निरीक्षण करते हुए प्रतिनियुक्त कर्मियों को वाहन जांच के दौरान मादक पदार्थ, नक़दी एवं अवैध शराब आदि सामानों की गहनता से जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई