jamshedpur
बीते 17 मार्च को सरायकेला खरसावां
जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नजर आया तेंदुआ 13 दिन बाद जमशेदपुर में नजर आया है. बताया जा रहा है कि तेंदुआ को जमशेदपुर के कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में देखा गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पार्क को बंद कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गयी है.हालांकि तेंदुआ होने के कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. विदित हो कि तेंदुआ को ढूंढने पश्चिम बंगाल के एक्सपर्ट और पलामू टाइगर रिज़र्व फोर्स की टीम सरायकेला के आदित्यपुर और गम्हरिया इलाकों में खाक छानने के बाद वापस लौट चुकी है. अब तेंदुआ के जमशेदपुर में नजर आने की सूचना के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है.।
बाइट: दिग्विजय सिंह, रेंजर






