स्कूटी और साईकिल के बीच हुई टक्कर, 4 लोग गंभीर

चाईबासा। गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर को कासीजोडा के समीप स्कूटी सवार ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी. जिसमें साइकिल सवार कासीजोड़ा निवासी डुंबी हेंब्रम, घायल हो गया. जबकि स्कूटी सवार देवाबीर निवासी मुंडेराम बोइपाई, सीनू बोईपाई व तुरी देवगम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सोनुआ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार तीनो चाईबासा से देबाबीर आ रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई