20 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया

झारखण्ड लोधी क्षत्रिय महासभा (केन्द्रीय कमिटी) जमशेदपुर, झारखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
रक्तदान शिविर २०२४
प्रत्येक वर्षौं कि तरह इस वर्ष भी प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम १८५७ ईo की अमर शहीद वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी की बलिदान दिवस की स्मृति मे 20 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। रक्तदान कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चली। आज के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। महिला रक्तदाताओ में पहली बार सुश्री आद्या जंघेल ने रक्तदान किया। झारखंड लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कमिटी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए इस महादान के लिए भूरि भूरि प्रसंशा की।

आज के इस रक्तदान कार्यक्रम मे महासभा के सर्वश्री पन्ना सिंह जंघेल, दीप सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीनदयाल प्रसाद, ठाकुर सिंह लोधी, योगेन्द्र कुमार, सुरज कुमार, नारद मण्डल, हरिश चन्द्र वर्मा, अर्जुन लोधी, जीवनराम लोधी, जय प्रकाश, देव प्रकाश, ललित कुमार जंघेल, तुलु राम जंघेल, निर्मल जंघेल, विनोद सिंह जंघेल, विजय लोधी, जवाहर लोधी, मनबहल लोधी, सन्तोष क्षत्रीय, दुर्गा

महिला संगठन से दिप्ती जंघेल, अन्जनी देवी, जयन्ती देवी, अनुसुया देवी, गीतू कुमारी, वंदना कुमारी, हरेश्वरी देवी लक्ष्मी देवी इत्यादि थे। अन्य कार्यकारणी सदस्यों में, हरिराम लोधी, संदीप सिंह जंघेल, जगन्नाथ लोधी, सुदामा प्रसाद, राहुल वर्मा, गौरव सिंह जंघेल इत्यादि थे।

महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दीनदयाल प्रसाद जी ने सभी सदस्यों, महिला संगठन के सदस्यों एवं सभी रक्तदाताओं को महासभा की ओर से धन्यवाद दिया।
भवदीय,
ठाकुर सिंह लोधी (महासचिव)

Leave a Comment