असमजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास मंदिर में फेंकी मवेशियों की सींग

असमजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास मंदिर में फेंकी मवेशियों की सींग

पुलिस व ग्रामीणों की सुझबुझ से बिगड़ने से बचा माहौल

पश्चिमी सिंहभूमः सोनुवा के महुलडीहा गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण के अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सोमवार देर रात मवेशियों के सींग फेंक दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मंगलवार सुबह पूजा के समय हुई। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित होने लगे। लेकिन, कुछ युवाओं के सुझबुझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह सोनुवा पुलिस मंदिर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में फेंका गया म इस संबंध में ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत करते हुए अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि माहौल को अशांत करने के मकसद से कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जो काफी गम्भीर विषय है। पुलिस को घटना को रोकने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग ग्रामीणों ने किया है। वहीं, सोनुवा पुलिस ने घटना मे असमजिक तत्वों के हाथ होने की बात कहते हुए अपराधियों को धर-पकड़ के लिए अभियान चलाये जाने की बात कही। पुलिस ने कहा जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने ग्रामीणों को धौर्य का परिचय देते हुए शांति बनाये रखने की अपील किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई