जमशेदपुर : कावरियाधाम बालाजी मंदिर में पांचदिवसीय ब्रह्मोत्सव का अंतिम दिन आज दिनाक 17 -03 -24 सुबह : 6 बजे अनुष्ठान का शुभारंभ सुप्रभात सेवा श्रीवरि से हुए, सुबह 8 बजे महा पूर्णाहुति पूजा किया गया बाद में गरुड़ परिक्रमा की गई। , सुबह 10 बजे सभापति कमला शर्मा ,अध्यक्ष आर यस यन राजू के द्वारा यगशाला का परिक्रमा कर श्रीवारी कल्याणम महोत्सवम का शुभारंभ पोरुहितो द्वारा मन्त्र उच्चारण कर किया , जिसमे भगवान विष्णु व लक्ष्मी का कल्याण उत्सव कराया गया । इस उपलक्ष पर करीब 300 भक्तो ने भाग लिया , उसके उपरांत मंदिर में परिक्रमा की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, फिर मंदिर के पुजारियों ने बालाजी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और भोग लगाया बाद में भगवन बालाजी की आरती कर कल्याणम का समापन किया गया अंत में भक्तो के बीच भोग वितरण किया गया। शाम 5 बजे बालाजी भगवन को नगर भ्रमण कराया गया जो बालाजी मंदिर सिदगोरा से भालूबासा हनुमान मंदिर तक ले जाया गया वहां पूजा अर्चना कर फिर वापस बालाजी मंदिर सिदगोड़ा लाया गया। इस मौके पर कमला शर्मा ,आर.एस.यन. राजू , प्रभाकर राव,(पूरी ), यन वी यन शर्मा , रवि किरण ,,रामचंद्र राव, प्रसाद राव , यस मुकुंद राव ,संतोष कुमार ,नरसिंघ मूर्ति, पदमा, भानु , अरुणा , उमा ,साधना ,दुर्गा,देवी , प्रमिला , पूर्ण लक्समी, सोनी ,हेमा ,उषा ,लता ,कुसुम,जया,पार्वती ,गायत्री ,नूतन ,सुनीता, रामभाई शामिल थे।






