दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा अपने टीम के साथ सोमवार आद्रा रेल मंडल मुख्यालय होकर दिन के करीब 12:40 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे.

रेल जीएम निरीक्षण बोकारो स्टेशन

दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा अपने टीम के साथ सोमवार आद्रा रेल मंडल मुख्यालय होकर दिन के करीब 12:40 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां अमृत भारत स्टेशन के तहत बोकारो रेलवे स्टेशन पर चल रहे डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया. संबंधित रेल अधिकारियोंको ने स्टेशन के प्रवेश तथा निकासी मार्ग, स्टेशन परिसर में कार स्टैंड, नया टिकट घर, प्लेटफार्म पर निर्माणाधीन फूट ओवर ब्रिज सहित अन्य प्रगतिशील कार्यों के बारे में जीएम को बताया. वहीं, जीएम श्री मिश्रा ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे डेवलपमेंट कार्य को और अधिक गति करने का निर्देश दिया.

इससे पूर्व करीब 8:40 बजे भोजुडीह पहुंचें. भोजुडीह में प्रस्तावित आरओएच डिपो निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही भोजुडीह से तलगड़िया तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का निरीक्षण करते हुए, तलगड़िया से बोकारो टीटी लाइन दोहरीकरण का विंडो निरीक्षण किया. इधर बोकारो से निकल कर कोटशिला-पुरुलिया रेल मार्ग दोहरीकरण का निरीक्षण करते हुए, पुरुलिया पहुंचे बोकारो स्टेशन वार्ता में कहा कि बोकारो स्टेशन रेलवे के लिए काफी इंर्पोटेंस है ट्रेन ऑपरेशन से भी बोकारो स्टेशन अमृत स्टेशन में इंक्लूड है और इसका प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शीलान्यास किया गया बोकारो प्लेटफार्म पर काम चल रहा है उन्होंने कहा की एंट्री इंप्रूवमेंट और prs बिल्डिंग को शिफ्ट करने के लिए काम चल रहे हैं आने वाले 6 से 8 महीने में फास्टर ट्रेन के लिए बोकारो नॉर्थ और थर्ड और फोर्थ लाइन का भी प्रोविजन है उन्होंने कहा कि यहां की जो समस्या है लोकल पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव के द्वारा लिखित दिया जाए तो उसे पर हम लोग बोर्ड द्वारा निर्गत कर समस्या का समाधान करेंगे।

बाइट- अनिल कुमार मिश्रा दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक

Leave a Comment