Daily Horoscope: कई जगहों से धन कमाएंगे कन्या राशि के लोग, पढ़ें 16 मार्च का राशिफल

मेष
आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. वाणी में मधुरता बनाए रखें. जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा. आज आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है.

वृष
आप कुछ संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें. बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे. आज नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

मिथुन
कामकाज की तलाश कर रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं. आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है. बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

कर्क
आर्थिक अवसरों को लेकर आप थोड़ा सोच विचार कर सकते हैं. कुछ बड़े अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं. घर में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश सफल नहीं होगी.

सिंह
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा. आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे.

कन्या
आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं. आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी.

तुला
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलता दिख रहा है. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा. आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी.

वृश्चिक
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. साझेदारी में काम करना बेहतर रहेगा. व्यवसाय में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें.

धनु
करियर को लेकर आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है. अगर स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आए तो उसे नजरअंदाज ना करें. यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें.

मकर
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा. आप किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सतर्क रहें.

कुंभ
घर व बाहर जल्दबाजी में निर्णय ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्यता बनाए रखें. लंबे समय से चल रहे संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है.

मीन
व्यवसाय के मामले में आपको आसानी से सहायता मिलेगी. सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. बड़ों की बातों का आदर व सम्मान बनाए रखें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई