Aaj ka Rashifal: महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेबाबा की कृपा, पढ़ें 8 मार्च का राशिफल

मेष
आज लेन-देन के मामले में स्पष्टता रखें. किसी को भी धन उधार न दें. वाणी पर संयम रखें. बातचीत में संतुलित रहें. आज का दिन अहम रहने वाला है.

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है. आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

मिथुन 
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. किसी को किए हुए वादे को पूरा करना होगा. आपकी आय में इजाफा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे.

कर्क
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. मन में नए-नए विचार आ सकते हैं.

सिंह
दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. कारोबारियों को आज फायदा होगा. सेहत ठीक रहेगी. आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं.

कन्या
आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. आज आपका दिन सफल रहेगा.

तुला 
आज का दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है. आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा. आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं.

वृश्चिक
आपका दिन बेहतर रहेगा. आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी.

धनु
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है.

मकर
बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी.

कुंभ
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपकी योजनाओं के अनुसार सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा.

मीन
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. अगर कोई समस्या है तो जल्द समाधान मिलेगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई