महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरा के अनुसार बाबा मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र पंचशूल को आज विधिवत उतारा गया। ज्ञातव्य है कि महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन पहले साल में एक बार बाबा मंदिर और पार्वती मंदिर के शीर्ष पर स्थित पंचशूल को विधिवत उतारा जाता है एवं इस अलौकिक क्षण के गवाह बनने हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ती है।






